फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी छोड़े पुलिया पूरा कराने की मांग

Fri, 06 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
पुलिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बखिरा से एक किमी की दूरी पर बरईपार गांव के निकट बखिरा-सहजनवां मार्ग पर पुलिया का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। पीडब्लूडी की इस लापरवाही पर ग्रामीणों ने दुर्घटना की आशंका को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों ने आधे खुले पुलिया को बंद कराने की मांग की। 
विज्ञापन

 लालबहादुर सिंह, लालकेश सिंह, विजय प्रताप, लक्खू सिंह, पप्पू, अजय,  आद्या तिवारी, रामनरायन, अनिरुद्ध ने कहा है बखिरा क्षेत्र के दर्जनों गांव  के लोग कम दूरी होने से गोरखपुर जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते है। जर्जर पड़े इस पुलिया को बनाने के लिए पीडब्लूडी ने चार साल पूर्व निर्माण शुरू किया था। बखिरा झील से सटे होने से नाली के पानी की  निकासी के लिए इस पुलिया को चौड़ा बनाया गया था, किन्तु पीडब्लूडी ने पुलिया निर्माण करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखा। ग्रामीणों के बार-बार  कहने के बाद भी पुलिया को आधा बनाकर आनन फानन में रास्ता चालू कर दिया गया।  
 ग्रामीणों की शिकायत है पुलिया को पूर्व की चौड़ाई की अपेक्षा आधा बनाने  के बाद भी बचे हुए आधे पुलिया को पाटकर बंद कर देना चाहिए था। रोड का  डायवर्जन करने के बाद बचा हुआ पुलिया खुला हुआ है , जिसमे दर्जनों लोग गिरकर  घायल हो चुके है। इसी रास्ते से आमजनों के अलावा स्कूली बच्चे भी रोजाना आते है। कोहरे के दिनों में दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस  दिक्कत से अवगत कराने के बावजूद विभागीय गतिविधियां पूरी तरह से शून्य है। बेहद व्यस्त इस मार्ग पर मौजूद इस पुलिया से सुरक्षित आवागमन के लिए आधे खुले पुलिया को बंद कराने की मांग ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें