फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: थोड़ी देर में आने की बात कहकर काटा फोन, सुबह मिली मौत की खबर

Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रोते बिलखते मनोज के परिजन।
विज्ञापन
धनघटा। नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी मृतक मनोज कनौजिया बृहस्पतिवार देर शाम अपने घर से निकला था। मां मीरा देवी उसके घर लौटने का इंतजार करती रही। रात भर करवट बदलती रही, लेकिन जब सुबह उसके मौत की खबर आई तो परिवार में मातम का माहौल छा गया।
विज्ञापन

मीरा बताती है कि वह घर से यह कहकर लौटा था कि अभी थोड़ी देर में लौट आएगा। जब देर तक नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया। इसके बाद मनोज ने थोड़ी देर बाद आने की बात कहकर फोन काट दिया। मां ने समझा कि वह किसी कार्य में व्यस्त होगा। इसलिए फोन भी नहीं किया। इसके बाद बुजुर्ग मां अपनी दोनों बेटियों रोशनी 17 वर्ष और बेबी 16 वर्ष के साथ सो गई।
लेकिन वह रात भर करवट बदलती रही। निगाह दरवाजे की तरफ लगी रही, इस आशा में कि हो सकता देर सबेरे बेटा घर पहुंचे। लेकिन मां को नहीं पता था कि शायद वह अब अपने बेटे को दोबारा नहीं देख सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें