फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से पोस्टमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से पोस्टमैन की मौत
विज्ञापन

- बाइक फिसलने के कारण टूटे हुए बिजली के तार पर जाकर गिरे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। बखिरा क्षेत्र के भटौरा गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से पोस्टमैन की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भटौरा गांव निवासी 58 वर्षीय पोस्टमैन राधेश्याम पुत्र बदल उपाध्याय बुधवार को निजी कार्य से बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव के रास्ते के किनारे पुराने पेड़ की टूटी डाली पर बिजली का तार टूटकर गिरा था। इसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी बीच पोस्टमैन यहां से गुजरे और बाइक स्लिप होने के कारण टूटे तार के ऊपर जा गिरे। इससे करंट की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पीड़ित परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पोस्टमैन को सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पीडित पत्नी इसरावती देवी ,बेटा जगदंबा और रवि को रो- रो कर बेहाल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें