फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घोष दल से माध्यमिक विद्यालयों में बढ़ेंगी सांस्कृतिक गतिविधियां

Wed, 25 Jun 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों में अब घोष (बैंड) खरीदा जाएगा। स्कूलों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। जिला व राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन

निजी विद्यालयों की तर्ज पर माध्यमिक विद्यालय में भी छात्र घोष बजाएंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। जिले में वर्तमान में 19 राजकीय विद्यालय हैं जिनके लिए इसकी खरीद की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यालयों में कला, संगीत व नृत्य आदि में छात्र-छात्राएं रुचि लेंगे। विभाग ने अपना घोष बनाने की योजना शुरू कर दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया किविद्यालय के बच्चे सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं में सहयोग व समन्वय के लिए जिला स्तर पर शिक्षकों को नोडल शिक्षक के रूप में नामित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें पीटीआई, व्यायाम शिक्षक, स्काउट गाइड व एनसीसी से जुड़े शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालय में घोष खरीदने के निर्देश मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें