फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गड्ढे में तब्दील हुआ मंझरिया-कटका मार्ग, सफर में परेशानी झेल रहे यात्री

Wed, 25 Jun 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बदहाल हो चुका मंझरिया-कटका मार्ग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर-खलीलाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित मंझरिया से कटका जाने वाला मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे इस मार्ग पर सफर मुश्किल हो गया है। इस सड़क के मरम्मत के लिए करीब दो करोड़ रुपये स्वीकृति हुए थे, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इधर बारिश होने से यात्रियों की मुसीबत और बढ़ गई है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर से करीब तीन किलोमीटर पूरब गोरखपुर-खलीलाबाद के बीच हाईवे पर मंझरिया तिराहा से बयरा, गड़सरपार, फेरूसा, बनकटवा होकर कटका मार्ग करीब नौ किलोमीटर लंबा है। यह मार्ग आने मोलनापुर मार्ग में मिलता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। इस मार्ग से होकर लोग तामेश्वरनाथ धाम भी आते- जाते हैं।
वर्तमान में यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। मार्ग के बयारा चौराहे के पास कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इसके आगे गड़सरपार चौराहा के पास भी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। बनकटवा चौराहे के पास सड़क इस कदर टूट गई है कि यहां पर एक से दो फुट चौड़े गड्ढे बन गए हैं। इधर बारिश होने के बाद इन गड्ढों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

जिससे सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना मुश्किल है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यही हाल बनकटवा से गिरधरपुर के बीच और कटका के पास की भी है। यहां सड़क काफी खराब हो गई है, गिट्टियां उखड़ी पड़ीं हैं। जिससे लोगों को इस मार्ग पर सफर करना काफी कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें