फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ मेले में रही भीड़, लोगों ने की खरीदारी

Thu, 19 Feb 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ धाम में चल रहे महाशिवरात्रि मेले में बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने खरीदारी कर मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनो का जायका भी लिया और मनोरंजन का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन


बुधवार को मेले में लोगों ने घर-गृहस्थी के सामानों की खरीदारी की। मेले में सिद्धार्थनगर से आए खजले के दुकानदार शिव बालक ने बताया कि वे करीब बीस सालों से मेले में आ रहे हैं। हर साल मेले में लोगों की काफी भीड़ रहती है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान मेले में करीब बीस दिन तक रहती है। कुल मिलाकर अच्छा मुनाफा हो जाता है। मेंहदावल क्षेत्र से आए जलपान के दुकानदार हरिओम ने बताया कि उनकी दुकान मेले में दस साल से लगती है। किराया और अन्य खर्च निकाल कर अच्छी कमाई हो जाती है। बुधवार को मेले में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने जरूरत के सामानों की खरीदारी की। लकड़ी, लोहे सहित खिलौने की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, ओम अनुपम भारती, शिक्षक संतोष भारती, कुलदीप भारती, विवेकानंद भारती, राम सिंगार भारती, मन्नन भारती, शक्ति दत्त भारती, शशांक भारती ने बताया कि मेले में झूला, मौत का कुआं और थिएटर लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र रहे। महिलाओं के साथ मेले में पहुंचे बच्चे खिलौने के लिए जिद करते दिखे। जलेबी, गट्टा सहित खजला और घेवर मिठाईयों की दुकानो पर खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें