फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसआईआर में नोटिस निस्तारण में हो रही लापरवाही के विरोध में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन देकर बूथ पर ही समस्या का निस्तारण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। फार्म छह, सात और आठ के तहत मतदाताओं के नाम बढ़ाए व काटे जा रहे है। इसके साथ ही संशोधन किया जा रहा है। जिले के तीनों विधान सभा खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा में मतदाताओं को आंशका है कि नोटिस के बहाने उन्हें मतदाता से वंचित किया जा रहा है। इसे पहले वे लोग आम चुनाव में मतदान कर चुके है। उस समय कोई त्रुटि नहीं थी। आज एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत में जो अशिक्षित मतदाता है। उनको न्यायालय द्वारा परिवार रजिस्टर पर रोक है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस का जवाब एवं नए मतदाता बनने के लिए व्यवस्था की जाए। कहा कि हमारी मांग है कि मतदाताओं को अपने ही बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से मतदाता शुद्धिकरण का काम कराया जाए न कि तहसील व ब्लाॅक कार्यालयों पर दौड़ाया जाए। इस दौरान जय राम पांडेय, रामदरश यादव, गौहर अली खां, प्रमोद यादव, अंकिता बाबी, रमेश चंद यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, रामभरोसे वारसी, रामनिवास यादव, आद्या प्रसाद, मुहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें