फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ मेले में बढ़ी खरीदारों की भीड़, मेले का उठा रहे लुत्फ

Mon, 27 Feb 2023 02:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।

सार

मेले में महिलाओं ने गृह उपयोगी सामानों के साथ शृंगार की दुकानों पर भी खरीदारी की। जैसै-जैसे मेले का दिन बीत रहा है, लोगों के आने की संख्या बढ़ती जा रही है। मेले में आए लोग लोहे के सामान कड़ाही, पल्टा सहित खेती के काम आने वाली कुदाल और लकड़ी की दुकानों पर तख्त, मेज, स्टूल, चारपाई के लिए सिरई ,पाटी और गोड़ा की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ मेले में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तामेश्वरनाथ धाम में चल रहे महाशिव रात्रि मेले के नौवें दिन दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। लोग लकड़ी, लोहे के सामान और बक्सा, आलमारी खरीदते दिखे। लोगों ने मनोरंजन करने के साथ मिठाइयां और बच्चों के लिए खिलौनों की खरीदारी की।
विज्ञापन


रविवार को मेले में महिलाओं ने गृह उपयोगी सामानों के साथ शृंगार की दुकानों पर भी खरीदारी की। जैसै-जैसे मेले का दिन बीत रहा है, लोगों के आने की संख्या बढ़ती जा रही है। मेले में आए लोग लोहे के सामान कड़ाही, पल्टा सहित खेती के काम आने वाली कुदाल और लकड़ी की दुकानों पर तख्त, मेज, स्टूल, चारपाई के लिए सिरई ,पाटी और गोड़ा की खरीदारी करते दिखे।

लोगों ने मौत का कुआं, झूला, थियेटर का भी आनंद उठाया।अपने अभिभावकों के साथ मेले में पहुंचे बच्चे खिलौने के लिए जिद कर रहे थे तोचाट और गोलगप्पे की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन


मेला कमेटी के शशांक भारती ने बताया कि सोमवार को मेले में काफी भीड़ रहेगी। उन्होंने बताया कि अब काफी संख्या में लोग मेले में खरीदारी के लिए आ रहे हैं। परिसर में भीड़ के मद्देनजर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें