फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बोलेरो की चपेट से बाइक सवार तीन लोग घायल

Mon, 27 Feb 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के जंगल बेलहर गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भिजवाया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर नंदौर-रुधौली मार्ग पर बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार बेलहर खुर्द निवासी राकेश कुमार 24, दिनेश 25 और मंझरिया निवासी उदयभान 60 घायल हो गए। सीएचसी मेंहदावल से उदयभान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति ठीक नहीं दिखी तो लखनऊ रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें