फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पशुओं की धमाचौकड़ी से बर्बाद हो रहीं फसलें

विज्ञापन
पशुओं की धमाचौकड़ी से बर्बाद हो रहींं फसलें। संवाद
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के पुनया गांव के सीवान में छुट्टा पशुओं की धमाचौकड़ी से किसान परेशान हैं। पशु खेतों में घुसकर धान की फसल बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि छुट्टा पशुओं से धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं रास्तों पर भी इन पशुओं के घूमने से राहगीरों में भय बना रहता है। किसानों को आशंका रहती है कि कहीं कोई पशु हमलावर न हो जाए।
किसान अश्विनी त्रिपाठी, राधेश्याम ओझा, कैलाश ओझा, आशुतोष पाठक, रमाकांत पांडेय, ब्रह्मानंद ओझा, रविंद्र पांडेय और उमाशंकर मिश्र ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोआश्रय केंद्र भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सांथा अमित सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोआश्रय केंद्र भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें