फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत

Thu, 16 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
परसौना मोड़ पर हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
धनघटा। महुली कस्बा से सटे परसौना मोड़ के पास गुरुवार को एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने चालक को ट्रक सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना के बाद पहुंची महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


छितही गांव के सगड़वा पंडित पुरवा निवासी स्वर्गीय जगदीश मिश्र का पुत्र शिवनारायण मिश्र (24) अपने बाबा लालचंद मिश्र के ब्रह्मभोज का कार्ड बांटकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। वह महुली-बस्ती मार्ग पर परसौना मोड़ पर खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था।

उसी दौरान क्षेत्र के किसी गांव से गिट्टी गिराकर गुजरा एक ट्रक बैक करने लगा। ट्रक चालक की लापरवाही के कारण शिवनारायण मिश्र जब तक कुछ समझ पाता वह बाइक सहित ट्रक की चपेट में आ गया। आसपास के लोग चिल्लाते रहे, लेकिन ट्रक चालक ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोग हादसे में घायल शिव नारायण को सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया।

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत 

कांटे। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे के मीरगंज चौराहे के पास तेज  रफ्तार से आ रही बाइक की ठोकर से एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने बाइक सवार एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मीरगंज चौराहे पर 72 वर्षीय राम सुभग निवासी मीरगंज जो किसी कार्य से गए थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से गुजरे एक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों व्यक्ति पहले उन्हें चुरेब में  प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन जब चिकित्सक ने मना कर दिया तो भुजैनी स्थित प्राइवेट हास्पिटल के गेट के अंदर पर छोड़ कर भागने लगे तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों को शक हो गया तो उनको रोकने लगे।

तभी वह बाइक लेकर भागने लगे, लेकिन बाइक पर सवार एक 24 वर्षीय युवक को दौड़कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कांटे चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने युवक को अपने हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक और भागे युवक कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी बताए गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है और बुजुर्ग की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें