फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Mon, 06 Feb 2017 11:29 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
केकरहों गांव के रेहरवा पुरवा में महिला की मौत के बाद जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुधारा के केकरहों गांव के रेहरवा पुरवा में सोमवार को संदिग्ध हालात में झुलसने एक विवाहिता की मौत हो गई।  कांटे और सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के केकरहो के रेहरवा पुरवा निवासी मनीता(30) पत्नी गौतम की सोमवार को संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। पति  गौतम पुत्र रामकेश निषाद का आरोप था कि के कमरे के अंदर से धुआं निकलते देखकर परिजन और आसपास के लोग जुट गए। बंद कमरे को आसपास के लोगों की मदद से तोड़कर अंदर जाने पर पता चला कि उसकी पत्नी मनीता की मौत हो चुकी थी। मनीता की मौत की खबर पर मायके के लोग भी पहुुंच गए। महुली क्षेत्र के घोरहट निवासी विवाहिता के पिता सीताराम का आरोप था उसने बेटी मनीता की शादी वर्ष 2009 में केकरहों के पुरवा रेहवा निवासी गौतम के साथ की थी। 

बेटी के साथ दो साल का बेटा विवेक है। आरोप था कि दहेज के लिए ससुराली उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुुुरालियों ने बेटी को मार डाला। चर्चा है कि विवाहिता का पति गौतम सऊदी अरब में रहता है और छह दिन पूर्व ही वह घर आया था। पति-पत्नी में अनबन चल रही थी।  पुलिस ने पति और सास को हिरासत में ले लिया। एसओ रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता सीताराम की तहरीर पर पति गौतम, सास अनूपा देवी और गौतम के भाई भजन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सीओ को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें