फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों पर केस दर्ज

Tue, 08 Nov 2016 11:24 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एसबीआई खलीलाबाद की शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक से लखनऊ में जमीन देने के नाम पर दो भाइयों ने दस लाख रुपये लेकर हड़प लिए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ जालसाजी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया। एसबीआई खलीलाबाद के सहायक प्रबंधक पंकज कुमार सिंह का आरोप था कि इसके पूर्व वह लखनऊ में कार्यरत थे। लखनऊ में तैनाती के दौरान उनकी मुलाकात शाखा के ग्राहक नीरज कुमार चौधरी निवासी महसिंगपुर उमरी थाना ताल गांव क्षेत्र लहरपुर जिला सीतापुर से हुई जो उस समय लखनऊ में रह रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप था कि नीरज ने अपनी जमीन रघुनंदन कॉलोनी निकट बीबीडी यूनिवर्सिटी लखनऊ होना बताया और बेचने का जिक्र किया। उस जमीन को उन्होंने खरीदने की इच्छा जाहिर की। इसी दौरान मार्च 2015 में उनका तबादला खलीलाबाद हो गया। उसी जमीन को खरीदने के लिए नीरज के बहकावे में आकर उन्होंने दस लाख रुपये खलीलाबाद की शाखा से बने डिमांड डाफ्ट के जरिए अग्रिम भुगतान के रूप में उसके भाई संजय चौधरी को दिया।

जिसका भुगतान भी नीरज चौधरी ने करा लिया। आरोप था कि नीरज ने न तो जमीन दी और न ही उनकी रकम वापस की। आरोप था कि नीरज और उसके भाई संजय ने फरेब करके दस लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि आरोपी भाइयों के खिलाफ रकम हड़पने और जालसाजी का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें