संतकबीरनगर। कन्नौज में जिले के बीटीसी के पांच छात्र समेत सात लोगों की मौत पर जिले में शोक की लहर है। लोग मृत छात्रों को अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। उसी क्रम में विधियानी मोहल्ले में सपा नेता शक्ति प्रताप यादव के नेतृत्व में युवकों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सपा नेता शक्ति प्रताप यादव ने कहा कि यह हमारे जनपद की बहुत ही हृदय विदारक घटना है। इस हादसे में सात लोगों की मौत ने सबको झकझोर दिया है। हम सभी लोग छात्रों के परिजनों के साथ खड़े हैं। उन्हें जो भी आवश्यकता होगी। हर संभव सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे ऐसी घटना न हो सके। इस दौरान छात्रों ने विधियानी चौराहे पर कैंडल जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर युवा नेता श्याम बिहारी पासवान, गोलू, छात्र नेता सतीश यादव, गौरव यादव, सिद्धार्थ यादव, सूरज चौधरी, भोलू उपाध्याय, विनय गुप्ता, समेत अन्य मौजूद रहे।
दिवगंत आत्मा की शांति के लिए कैँडिल मार्च निकाला
संतकबीरनगर। विशेष शिक्षक एसोसिएश के बैनर तले मंगलवार की देर शाम कन्नौज हादसे में मृत सात छात्रो की आत्मा की शांति के लिए शहर में कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान कैंडिल मार्च बैंक चौराहा से निकल कर गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी स्थान, मेंहदावल बाईपास तक गया। इस दौरान कैंडिल मार्च में शामिल लोगों ने मृत छात्रो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विशेष शिक्षक एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, अमित शर्मा, राज कुमार, गुड्डू, प्रदीप विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।