फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर में छेड़छाड़, पुलिस ने ट्रेवलर घेरकर पकड़ा चालक

Wed, 28 Sep 2016 11:35 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
teasing
विज्ञापन
लखनऊ-गोरखपुर के बीच अनधिकृत तरीके से चल रहीं ट्रेवलर में चालक ने मंगलवार देर रात न सिर्फ एक युवती से छेड़छाड़ की बल्कि अपने मन की करने के लिए ड्राइविंग सीट और स्टियरिंग एक सहयोगी के हवाले कर दिया। युवती ने समझदारी का परिचय देते हुए बिना देरी 100 नंबर डायल करके कंट्रोल रूम को जानकारी दी तो संतकबीरनगर जिले की पुलिस ने भी तेजी दिखाते हुए खलीलाबाद की सीमा से पार हो चुकी गाड़ी को मगहर में घेरकर रोक लिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 यात्रियों ने बताया कि लखनऊ से गोरखपुर तक के लिए युवती को अकेले सफर पर भेजने की मजबूरी देख उसके भाई ने ट्रेवलर में बैठाते समय चालक से विशेष ध्यान रखने के लिए कहा था। चालक ने उसके अकेलेपन का लाभ उठाने की नीयत से करीब एक घंटे के सफर बाद ट्रेवलर में चढ़े परिचित को ड्राइविंग की जिम्मेदारी सौंप दी और खुद युवती के बगल में बैठ गया। यही नहीं कंडक्टर को परिचित बताते हुए युवती से किराया लेने से भी मना कर दिया।

इसके बाद रात के सफर में गाड़ी की बत्तियां बंद कराके युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने समझदारी का परिचय देते हुए पास बैठे चालक को भनक लगे बिना 100 नंबर पर पुलिस को इस बाबत सूचित किया। तब तक ट्रेवलर बस्ती-संतकबीरनगर के बीच पहुंच चुकी थी। पुलिस कंट्रोल रूम से इस बाबत जानकारी मिलने पर एएसपी अशोक कुमार वर्मा देर रात खुद ट्रेवलर की घेराबंदी में निकल पड़े, जबकि सीओ आरके सिंह, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज मगहर करुणाकर पांडेय के साथ नेटवर्किंग करके ट्रेवलर को मगहर में घेर लिया गया।
विज्ञापन


युवती से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह बाराबंकी में काशमाबाद निवासी सियाराम यादव का बेटा राकेश यादव है। छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे बुधवार को जेल भेज दिया। वही ट्रेवलर को कब्जे में लेते हुए सवार 18 यात्रियों को दूसरे वाहन से पहुंचवाने का बंदोबस्त भी 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें