फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्दौर में वाहन चेकिंग में तीन किलो चांदी बरामद

Thu, 08 Feb 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
silver
विज्ञापन

विज्ञापन
बखिरा। नंदौर चौराहे पर गुरुवार को देर शाम पुलिस द्वारा की गई सघन चेकिंग में एक दोपहिया वाहन से तीन किलो चांदी बरामद की गई। दुकानदार द्वारा कागजात प्रस्तुत नही कर पाने पर पुलिस ने चांदी को कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी।

थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि एसपी के आदेश पर नन्दौर चौराहे पर शाम के समय वाहन की सघन चेकिंग चल रही थी। उसी दौरान बखिरा की तरफ  से आ रही एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई। इसमें बाइक की डिकी से तीन किलो चांदी की सिल्ली बरामद हुई। पूछताछ में दुर्गजोत निवासी मुर्तजा ने बताया कि उसकी नन्दौर में दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बखिरा से चांदी लेकर आ रहा है। एसओ ने बताया कि दुकानदार से कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी कागजात नही दिखा सका। चांदी को कब्जे में लेकर आयकर विभाग बस्ती को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें