फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस हाल में मिली बाइक, तीन संदिग्ध हिरासत में

Fri, 09 Feb 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के टाईनी शाखा पौली के संचालक से घटना के बारे में पूछताछ करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। पौली में ग्राहक सेवा केंद्र के कैशियर को गोली मार 2 .53 लाख रुपये लूटने की घटना में शामिल बदमाशों को चिह्नित कर पकड़ने की दिशा में वैसे तो पुलिस जुटी है, लेकिन अभी सफलता हाथ नहीं लगी है। बदमाशों की हुलिया और बाइक के इस्तेमाल होने के शक में पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सेंट्रल बैंक की टाईनी शाखा के कर्मी संजीव को गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर 2.53 रुपये लूट लिया था। जबकि पहली गोली पास की दुकान पर खड़े दर्जी पिंटू को लग गई थी। बदमाश लूट की घटना अंजाम देने के बाद जिस रास्ते भागे थे, उसी रास्ते से होकर पुलिस उनकी तलाश भी सरगर्मी से शुरू कर दी।

चर्चा है कि दीपपुर गांव के पास लावारिस हाल में एक बाइक और बैग पुलिस के हाथ लगे हैं। इसकी पुष्टि करने को पुलिस अभी तैयार नहीं है। स्थानीय अपराधियों को भी पुलिस रडार पर ले रखी है। दो-तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उधर, टाईनी शाखा के संचालक कादिर हुसेन पुत्र मुकर्रर की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। लुटेरों की तलाश में घटना के बाद से पुलिस के लोग कई जगहों पर छापेमारी भी की। हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस का मानना है कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले भले ही गैर जिले के हों, लेकिन किसी न किसी स्थानीय अपराधी का इसमें संलिप्तता जरूर है।

दीपपुर गांव के पास मिली बाइक के संबंध में चर्चा है कि यह वही बाइक है, जिससे लूट की घटना को अंजाम दिया गया। उस बाइक को चोरी का बताया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि लूट के संबंध में अहम सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं। थाने पर एसपी और एएसपी, सीओ की देर तक मौजूदगी और संदिग्धों से चल रही पूछताछ से यही कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लग चुके हैं। वैसे पुलिस अभी कुछ बताने से कतरा रही है। एसओ प्रदीप सिंह ने सिर्फ इतना बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें