फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में लाखों की चोरी, हड़कंप

Tue, 30 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
छत के रास्‍तेे घर में घुसे चाेराें ने उड़ाई नकदी व जेवर। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली के धमरजा गांव मेें बीती रात चोरों ने एक साथ चार घरों में तांडव मचाया। चोरों ने घरों में रखे जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ितों को सुबह जब चोरी की घटना पता चली तो सबके होश उड़ गए। पीड़ितों ने इसकी सूचना कोतवाली समेत एसपी को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की रात धमरजा गांव निवासी रामजगत मौर्य परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। इसी दौरान चोर उनके घर की छत से अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से से तीस हजार नकद, दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक मांग का टीका, पाव जेब, कंगन और दो जोड़ी पायल उठा ले गए। बगल के बैजनाथ मौर्य के मकान में भी छत से घुस कर 61 हजार रुपये नकद व जेवरात उठा ले गए।

 चोरों का तांडव यहीं नहीं थमा और पड़ोस के ब्रह्मदेव सिंह के मकान में भी छत से घुसे और जेवरात व नकदी उठा ले गए। वहीं सुरेंद्र के मकान में दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुस गए और आलमारी में रखा दस हजार नकद और 50 हजार के जेवरात उठा गए। सुबह जब चारों घरों के लोग उठे तो चोरी की घटना से उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


पीड़ितों ने इसकी सूचना तत्काल 100 नंबर पर दी। पर फोन नहीं उठा तो एसपी और कोतवाल के मोबाइल पर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ितों ने बताया चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। एक साथ चार घरों में हुई चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें