फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 28 Apr 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
हादसे में मृत युवक का शव लेने पीएम हाउस पहुंचे प‌‌र‌िजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक की मंगलवार की रात हाईवे पर नेदुला चौराहे के पास हादसे में मौत हो गई। उसका साथी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। बाइक चला रहा तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। एक ही बाइक पर तीनों युवक सवार थे।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक आ जाने से हादसा हुआ। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। दूसरी ओर युवक की मौत की खबर पाकर उसके परिजन शोक में डूब गए हैं।

कोतवाली क्षेत्र के सिरमोहनी गांव निवासी आयुष कुमार (20) पुत्र रामललित मंगलवार की रात गजपुर गांव से बड़गों गांव में बारात में शामिल होने गए थे। रात साढ़े दस बजे के करी एक ही बाइक से आयुष, गजपुर गांव के विक्की व भोलू घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


भोलू बाइक चला रहे थे और दोनों युवक पीछे बैठे थे। हाईवे पर नेदुला के पास पहुंचे ही थे कि उसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे आयुष कुमार की मौत हो गई। जबकि विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहे भोलू बाल-बाल बच गए।

हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आयुष और विक्की को जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने देखते ही आयुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि विक्की की हालत नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

धर सूचना पाकर मृतक के परिजन और रिश्तेदार बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे थे। लोगों ने बताया कि आयुष इंटरमीडिएट करने के बाद आईटीआई किया था। वह तीन भाईयों और एक बहन में सबसे छोटा था।

उसके पिता रामललित सहजनवां ब्लॉक में बाबू के पद पर तैनात हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें