फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में डूबे छात्र का शव मिला

Mon, 12 Sep 2016 11:18 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
रविवार की सुबह घाघरा में डूबे युवक की लाश सोमवार को चनगहा गांव के समीप नदी में मिली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दौलतपुर गांव के करीब रविवार की सुबह घाघरा में डूबे युवक की लाश सोमवार को चनगहा गांव के समीप पानी में उतराई मिली। युवक की तलाश में गए गांव के लोग शव लेकर जब घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव घरवालाें को सौंप दिया। 
विज्ञापन


रामपुर दक्षिणी गांव निवासी दशरथ यादव का 20 वर्षीय पुत्र आईटीआई छात्र जितेंद्र यादव रविवार को सुबह दौलतपुर गांव के पास घाघरा नदी में नहाते समय डूब गया। लापता युवक की तलाश शाम तक होती रही लेकिन पता नहीं चल पाया।

 सोमवार की सुबह पुन: गांव के लोग नाव से डूबे युवक की तलाश नदी में करने लगे। गांव वालों ने बताया दोपहर करीब एक बजे चनगहां गांव के पास चरवाहों ने नदी में तैरती लाश होने की सूचना   मिली। वहां पहुंचने पर पता चला कि शव जितेंद्र का था। शव लेकर लोग जब पीड़ित के घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। एसओ एमपी चतुर्वेदी का कहना था कि पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें