महुली-विश्वनाथपुर मार्ग पर डुमरी बाग के पास गुरुवार को अचानक रास्ते में आए जंगली सूअर की वजह से सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक किसान की मौत हो गई। जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
बृहस्पतिवार को हरिहरपुर से टेपों में सवारियों को लेकर चालक खलीलाबाद जा रहा था। डुमरी बाग से दस मीटर आगे रास्ते में आया एक जंगली सूअर टेंपो से टकरा गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी 36 वर्षीय अजीज उर्फ गुड्डू पुत्र खलील अहमद, 40 वर्षीय चंपा देवी पत्नी महेश, छह वर्षीय काजल पुत्री महेश, विष्णु और बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र के कमोखर गांव निवासी 55 वर्षीय रामललित चौधरी पुत्र रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
टेपों चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद जुटे आस-पास के लोगों ने घायल अजीज उर्फ गुड्डू पुत्र खलील अहमद, चम्पा देवी पत्नी महेश, काजल पुत्री महेश और विष्णु को नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित एक प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जबकि कमोखर गांव निवासी रामललित चौधरी पुत्र रामसेवक को सीएचसी नाथनगर में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर टी गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थित गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल से निकालते समय ही रामललित की मौत हो गई।
मौत के बाद घरवाले पहले शव घर ले गए और बाद में महुली थाने लेकर पहुंच गए। कमोखर गांव निवासी वेद प्रकाश का आरोप था कि उसके पिता रामललित हरिहरपुर से टेंपो में बैठ कर खलीलाबाद कचहरी में मुकदमे की पैरवी करे जा रहे थे। डुमरी के पास टेपों तेज से गति चालक चला रहा था। जिसकी वजह से टेपों पलट गया और उसके पिता के सिर में गंभीर चोट लगी और दोनों कान से खून निकल रहा था। जिसे इलाज के लिए नाथनगर सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में पिता रामललित की मौत हो गई। उसने टेंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।