फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी संग दुष्कर्म की कोशिश 

Fri, 02 Dec 2016 11:15 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ बगल गांव के एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शुक्रवार को पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे थे और ऐसा आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप था कि 30 नवंबर की शाम चार बजे के करीब वह गांव के पश्चिम में अरहर के खेत में नित्य क्रिया के लिए गई थी। उसी दौरान बगल गांव का एक युवक पहुंच गया और उससे मनमानी की कोशिश की। विरोध पर उसके कपड़े भी फाड़ दिया। किशोरी ने शोर मचाया तो थोडी दूर पर खेत में काम कर रही उसकी मां पहुंच गई,लेकिन आरोपी युवक भागने में सफल रहा।

पीड़ित परिजन कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना था कि चूंकि घटना तीन दिन पहले की है और तहरीर शुक्रवार को मिली है। ऐसे में मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। यदि जांच में घटना सत्य मिली तो कार्रवाई अवश्य होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें