फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भिड़े चार वाहन, दो घंटे तक लगा जाम

Fri, 02 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
हाईवे पर भिड़े चार वाहन, दो घंटे तक लगा जाम 
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कोहरे की वजह से शुक्रवार सुबह तीन वाहन भिड़ गए। हादसे में तीन स्कूली बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसा भोलानाथ मंदिर के पास हुआ।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक ट्रक खराबी आने के बाद खड़ा हो गया था। कोहरा होने की वजह से ट्रक में पीछे से एक के बाद एक तीन वाहन घुस गए। इनमें एक वाहन शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल का भी था। यह स्कूल वाहन विद्यार्थियों को लेकर बदायूं आ रहा था। हादसे में ब्लूमिंगडेल स्कूल के कक्षा चार का छात्र शायम पुत्र जमीरुल हसन, कक्षा सात का छात्र मोहिब पुत्र अरशद और वाहन चालक लियाकल पुत्र मैकू घायल हो गया। यह सभी वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर के रहने वाले हैं। हादसे में दो पिकअप वाहन के चालक भी घायल हुए हैं। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात चालू कराया। 

बजरी भरे ट्रक ने बाइक रौंदी, युवक की मौत
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा में चंदौसी-इस्लामनगर रोड पर बजरी भरे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में हेमेंद्र यादव नाम के युवक की मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादशा शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ।
विज्ञापन

संभल जिले के थाना चंदौसी के गांव बर्रई निवासी हेमेंद्र यादव (30) पुत्र रामशेखर यादव शुक्रवार शाम बाइक से अपनी ससुराल जाने के लिए निकला था। रास्ते में चंदौसी-इस्लामनगर रोड पर उसकी बाइक को बजरी भरे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में हेमेंद्र की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त कराई और खबर मृतक के परिवार वालों को दी। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के चार बेटियां हैं। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें