फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी से दुष्कर्म कर हत्या की आशंका 

Mon, 04 Jul 2016 11:09 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बखिराथाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर बेटी को भगा ले जाने और दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। केस दर्ज कराने के लिए वह तीन माह से थाने के चक्कर लगा रही है, पर वह कामयाब नहीं हुई। थककर महिला ने सोमवार को एसपी से बेटी का पता लगाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


किशोरी की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी 15 साल की बिटिया 29 मार्च को दोपहर में घर से बाहर गई थी। काफी समय बीतने का बाद भी जब नहीं लौटी तो उसने खोजबीन शुरू की। न मिलने पर रिश्तेदारों से पता किया, किंतु वह नहीं मिली।

बाद में कुछ लोगों द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की जानकारी मिली। उसे आशंका है कि आरोपी बेटी के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम से चौकी इंचार्ज से अवगत कराया, लेकिन तीन माह बाद भी बेटी का पता नहीं चल सका न मुकदमा ही कायम किया गया। पुलिस द्वारा केवल बेटी का पता लगाने का महज आश्वासन दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें