फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दूल्हा-दुल्हन समेेत छह घायल

Mon, 01 May 2017 11:51 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
सुरसा चमनजोत जंगल में कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा थाना क्षेत्र के चौरही मोड़ और सुरसा चमनजोत में हुए सड़क हादसों में दूल्हा-दुल्हन समेेत छह लोग घायल हो गए। बेलहर कलां के भटली टोला निवासी बसंत की पुत्री रीता देवी की शादी बस्ती जनपद के रुधौली क्षेत्र के बिजलपुर गांव निवासी नंदलाल पुत्र सिद्धू से हुई थी। जिसकी सोमवार को दोंगा जाना था। दूल्हे का छोटा भाई विदाई कराकर कार से दुल्हन को लेकर बस्ती जा रहा था।
विज्ञापन


अभी वह राजघाट स्थित सुरसा चमनजोत जंगल में पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। इस हादसे में रीता और ड्राइवर सतीश बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रीता को घर भेज दिया जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 महराजगंज जिले के कुल्हुई बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम धरैचा निवासी अनवर अली सोमवार को बेटे सिकंदर उर्फ असरफ अली (25) की बारात लेकर कार से सिद्धार्थनगर के खेसरहा जा रहे थे। कार में दूल्हा, उसका भाई मुहम्मद कलीम, अब्दुल रवाब तथा नैबुल्लाह भी बैठे थे। अभी कार बखिरा क्षेत्र के राजेडिंहा-धर्मसिंहवा मार्ग के चौरही मोड़ पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रही एक पिकअप से टकरा गई।
विज्ञापन


 जिससे कार में सवार चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। दूल्हे की गाड़ी के अलावा अन्य गाड़ियों चल रहे बाराती मौके पर पहुंच गए और घायलों का एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए। घटना की सूचना पर बखिरा थानाध्यक्ष रामभवन यादव व सांथा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और पिकअप को कब्जे में ले लिया। एसओ का कहना था मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें