फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 01 May 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
axe
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के बेनूपुर गांव निवासी पप्पन उर्फ जसवंत सिंह (48) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसके बड़े भाई ने ही हत्या कर दी। रविवार की देर रात हुई इस घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बड़े भाई का दीमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह अक्सर अपने छोटे भाई को देखकर चिढ़ता था। इससे पहले भी दोनों में मारपीट हो चुकी है। इस घटना के संबंध में मझले भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बेनूपुर गांव निवासी रामसुख सिंह के तीन बेटों में बड़ा शिवकुमार सिंह, शेरबहादुर सिंह और छोटा पप्पन उर्फ जसवंत सिंह था। शिवकुमार और पप्पन की शादी नहीं हुई थी जबकि शेरबहादुर की शादी हुई है। वह दो बेटों का पिता है। तीनों भाइयों का परिवार एक में रहता था। बड़े भाई शिवकुमार की दीमागी हालत ठीक नहीं रहती है।

अक्सर शिवकुमार और पप्पन के बीच झगड़ा होता था। शायद यही कारण है कि पप्पन घर से बाहर रहकर किसी अन्य के यहां मजदूरी करता था। 29 अप्रैल को शेरबहादुर के बड़े बेटे दीपक की शादी थी, जिसमें तीनों भाई इकट्ठा हुए थे। रविवार को बारात घर वापस लौटी। रात को भोजन करने के बाद नात रिश्तेदारों के साथ तीनों भाई दरवाजे के बाहर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे शिवकुमार उठा और घर में रखे कुल्हाड़ी से सोते समय पप्पन के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ दो वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


पप्पन की चीख सुनकर परिवार के लोग जग गए। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मेंहनगर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने पप्पन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के संबंध में शेरबहादुर सिंह ने तहरीर देकर अपने बड़े भाई शिवकुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सोमवार की सुबह गांव में घेराबंदी कर शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसकी दीमागी हालत ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें