फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बन व्यापारी से चार लाख की चांदी लूटी

Sun, 03 Jul 2016 11:05 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
लूट की जांच करती पुलिस टीम।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खलीलाबाद में यूनियन बैंक के पास रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे खुद को इंस्पेक्टर बता खाकी पैंट और सफेद शर्ट पहने बदमाशों ने व्यापारी से दो थैलों में रखी चार लाख की चांदी लूट ली। सूचना मिलने पर सीओ, स्वाट टीम प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बस्ती जिले के वाल्टरगंज क्षेत्र के गाऊखोर निवासी महेंद्र सोनी कानपुर से चांदी लाकर संतकबीरनगर जिले में आभूषण कारोबारियों को बेचते हैं। रविवार को भी इसी काम से आए थे। एक कारोबारी से बकाया दस हजार रुपये लेकर जब वह यूनियन बैंक के निकट एनडी पांडेय गली के पास पहुंचे, तभी खाकी पैंट और सफेद शर्ट पहने दो व्यक्ति बाइक से उनके पास पहुंचे और पूछा कि झोले में क्या है।

व्यापारी ने गले का पट्टा बेचने की बात कही तो एक शख्स ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए परिचय पत्र दिखाया और थप्पड़ मारते हुए मोबाइल और दोनों थैले छीन लिए। इसके बाद जांच के लिए कोतवाली चलने की बात कहकर मोबाइल तो लौटा दिया, लेकिन दोनों थैले लेकर बाइक से मधुकुंज तिराहे की तरफ चले गए। घटना से भयभीत महेंद्र कुछ देर बाद मेंहदावल बाईपास पहुंचे और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्हें लूटे जाने का अहसास हुआ। महेंद्र ने बताया कि दोनों थैलाें में करीब आठ किलोग्राम चांदी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें