बखिरा क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में द्वारपूजा देखने गई एक किशोरी के साथ शनिवार रात गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया, जबकि तीन युवकों ने छेड़खानी की।
14 साल की किशोरी का आरोप था कि शनिवार की रात गांव में बारात आई थी। वह भी द्वारपूजा देखने के लिए गई थी। आरोप था कि वहां मौजूद गांव के एक युवक ने इशारे से उसे बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया। युवक ने उसके साथ पहले छेड़छाड़ किया और बाद में दुष्कर्म किया।
आरोप था कि उसी दौरान गांव के तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। तीनों युवकों ने भी उसके साथ छेड़खानी। विरोध करने पर लोगों ने उसे धमकी दी। किशोरी की मां ने रविवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि किशोरी के साथ एक युवक ने रेप और तीन अन्य ने छेड़खानी की है। इस मामले में आरोपी एक युवक पर दुष्कर्म और तीन पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए महिला आरक्षी की देखरेख में अस्पताल भेजा गया। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।