बखिरा। क्षेत्र के हावपुर भडारी में अवैध तरीके से अनाज भंडारण की सूचना पर बुधवार को टीम के साथ जांच करने पहुंची डीएसओ की टीम की मौजूदगी में ही फोटो खींचने पर कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। बचाव में पहुुंचे उसके दो अन्य भाइयों को भी मारा पीटा।
घटना से नाराज गांव के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खलीलाबाद- मेंहदावल मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा है और जांच भी प्रभावित हो गई। बाद में एसडीएम, सीओ और एसओ मौके पर पहुचं गए और पहले ग्रामीणों से उनकी नोकझोंक हुई। बाद में एक्शन में आई पुलिस ने जाम समाप्त कराया।
डीएसओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि डीएम को किसी ने सूचना दिया कि हावपुर भडारी में आयुष टेडर्स के गोदाम और कोटेदार गणेश मिश्रा के गोदाम में अवैध तरीके से खाद्यान्न का भंडारण किया गया है।
डीएम के निर्देश पर वह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक ओंकार नारायन पति त्रिपाठी, राजीव गुप्ता व मंडी के कर्मी ओमप्रकाश के साथ जांच करने पहुंचे। जैसे ही एक गोदाम को खुलवा कर जांच शुरु किए,वैसे ही कुछ लोग फोटों खींचने पर एक युवक की मारपीट कर दिए। उसके बाद जांच प्रभावित हो गई।
बाद में लोग मारने- पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिए। जबकि रामदयाल ने बताया कि उसका बेटा भोलेनाथ गांव में सड़क पर स्थित एक दुकान पर करीब 11 बजे चाय पी रहा था। उसी समय गांव के ही एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई।
उसी दौरान उस व्यक्ति के सरकारी खाद्यान्न के गोदाम की जांच करने के लिए एक टीम भी जिला मुख्यालय से पहुंच गई। टीम ने जांच प्रक्रिया शुरू की ही कि उसका बेटा भी गोदाम की फोटो खींचने लगा। फोटो खींचने से नाराज होकर छह-सात लोगों ने मिलकर उसके बेटे को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया।
शोरगुल सुनकर उसके दो बेटे और पहुंच गए। हमलावारों में शामिल एक युवक ने उसके बेटे भोलेनाथ को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना में उसके बेटे भोलानाथ, भुआल व विकास को गंभीर चोटें र्भी आईं।
घटना से तत्काल बखिरा पुलिस को अवगत कराया गया, लेकिन पुलिस घटना कि गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए आरोपृियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों को ही सड़क से हटाने पर आमादा थी। इससे नाराज उसके घायल लडके परिवार समेत सटक पर ही लेट गए व खलीलाबाद-मेहदावल मार्ग अवरुद्ध करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
इधर घटना की जानकारी किसी ने एसपी को दे दी। एसपी के निर्देश के बाद एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए और एक्शन में आई पुलिस ने लोगो को सड़क से हटा कर जाम समापछ्त कराया। पुलिस ने तीनों घायल भाईयों को जिला अस्पताल भेजवाया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों सगे भाईयो को मारने-पीटने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। एसओ को निर्देश दिया गया है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर तत्काल केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
टीम ने गोदाम के 15 कमरे कराया सील
जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कतार में बने सभी 15 कमरों को सील करा दिया गया है। कोटेदार गणेश मिश्रा के गोदाम की भी जांच की जानी थी। जबकि उनके परिवार के ही किसी सदस्य के नाम से आयुष टेडर्स संचालित होने की जानकारी उन्हें दी गई। यह भी बताया कि आढ़तिए का काम करते है,वैसे इस बारे में अभी कोई कागजात देखने को नहीं मिला है। मंडी सचिव भी मामले की जांच करेंगे। संबंधित भवन स्वामी को नोटिस जारी किया जा रहा है। गोदाम की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी लगाए गए है।