फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर- ट्राली से दबकर पल्लेदार की मौत

Wed, 01 Feb 2017 11:54 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
-धर्मसिंहवा में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मसिंहवा क्षेत्र के रैधरपार प्राथमिक स्कूल के पास बुधवार को बोलेरो को साइड देने के चक्कर में अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे ट्राली के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए, लेकिन चालक तब तक मौके से भागने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक पल्लेदारी का काम करता था।
विज्ञापन


बुधवार को कसया गांव के कोटे का अनाज लेने एक ट्रैक्टर ट्राली सांथा हाट शाखा केंद्र पर गई थी। जहां से अनाज लेकर ट्रैक्टर चालक राजेडीहा- बौरव्यास मार्ग से होकर रैधरपार के रास्ते कसया गांव जा रहा था। ट्राली पर बखिरा क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी पल्लेदार जानकी प्रसाद (25)पुत्र रम्मू वर्ष बैठा था। ट्रैक्टर- ट्राली जैसे ही रैधरपार गांव के पास प्राइमरी स्कूल के निकट पहुंच। इसी बीच तेज गति से एक बोलेरो गुजरी और आगे निकलने के लिए की कोशिश की।

साइड  देने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर- ट्राली पलट गई। इससे ट्राली पर सवार जानकी प्रसाद नीचे गिरा और ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर  चालक मौके से भाग निकला। एसओ मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें