फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट कर भाग रहा बदमाश पकड़ाया, एक फरार

Sun, 25 Oct 2015 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के कालीजगदीशपुर गांव के लोहरैया पुरवा के पास शनिवार की रात एक शराब व्यवसायी के बेटे को लूट कर भाग रहे एक बदमाश को गांव वालों ने पकड़ कर पिटाई की।
विज्ञापन

जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लिया।
रविवार को पुलिस ने पकड़े गए बदमाश और उसके भागे साथी के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया।
काली जगदीशपुर गांव निवासी शराब व्यवसायी रामदीन पुत्र बलिराम का आरोप था कि 24 अक्टूबर की रात आठ बजे उनका बेटा अंकित चौधरी अमेदवा गायघाट स्थित देशी शराब की दुकान से घर लौट रहा था।
जैसे ही वह लोहरैया गांव के पास पहुंचा तभी बाइक सवार दो युवक उसे रोक लिए। उन बदमाशों ने अंकित को मारपीट कर 15000 रुपये लूटे और भागने लगे।
अंकित के शोर मचाने पर आसपास के गांववालोेें ने बदमाशों का पीछा किया। हड़बड़ी में भाग रहे बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। उसी बीच एक बदमाश को गांव वालों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

एसओ हंजल अंसारी ने बताया कि पूछताछ में हिरासत में लिए गए बदमाश की पहचान रामबदन तिवारी निवासी गोंदौरा थाना महुली के रूप में हुई।
पकड़े गए बदमाश ने अपने दूसरे साथी का नाम दीपक यादव उर्फ दीपू निवासी डोमाडीह थाना महुली बताया। दोनों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए बदमाश को जेल भेजा गया। फरार बदमाश की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें