नामकरण संस्कार के दौरान की गई खुशी में फायरिंग से पुष्प कुमार शर्मा नाम का युवक घायल हो गया। उसे पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। रिपोर्ट दर्ज कराने को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव दम्मीनगर में जयंती के घर पर लड़के का नामकरण संस्कार था। खंडुआ निवासी पुष्प कुमार शर्मा (19) पुत्र हरीओम शर्मा भी दावत में गया था। यहां गांव के ही एक व्यक्ति ने खुशी में फायरिंग कर दी। इससे कुछ छर्रे पुष्पक को लग गए। फायरिंग करने वाला भाग गया। पुष्पक थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसओ वहीद खां का कहना है कि तहरीर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।