फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक टीम पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रशासनिक टीम पर हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छह साल पहले प्रशासनिक टीम पर हमला करने वाले आरोपी को धनघटा पुलिस ने मंगलवार को कोचरी के पास से गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उस पर वारंट जारी किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि वर्ष-2013 में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर में कुछ लोगों ने प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया था और सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। 
इससे काफी नुकसान हुआ था। उस मामले में तत्कालीन एसओ धनघटा शमशेर बहादुर सिंह ने कई लोगों पर तोड़फोड़, मारपीट, सरकारी काम में बाधा और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इनमें कोचरी निवासी विजई यादव में शामिल था। वह न्यायालय के समन के बावजूद उपस्थित नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। उसकी गिरफ्तार के लिए टीम का गठन किया गया था। मंगलवार को वारंट तामिला के लिए दबिश दी जा रही थी। इस दबिश में विजयी यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें