सोमवार की शाम को धनघटा इलाके के दूलमपुर गांव के नहरुमवापुर टोले में आग लगने से नौ लोगो की झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग बुझाने की कोशिश के दौरान दो महिलाए झुलस गई। गांव के लोग किसी तरह आग पर काबू पाया । बाद में पहुंचे फायर बिग्रे कर्मी भी आग को बुझाने में सहयोग किए।
नहरुमवापुर गांव के मुन्नर पाल के घर खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने झोपडी को आग पकड ली।
देखते देखते आग बिकराल रुप धारण करके रामसहाय पाल, मुन्नीलाल पाल, रामकरन पाल , शिवकुमार पाल, विजय कुमार पाल, महेंद्र पाल, राम पियारे पाल, गंगादीन पाल की झोपडियो को भी अपनी आगोश में लिया। आग बुझाने की कोशिश के दौरान कुसुम पाल पत्नी गंगा राम और सीता देवी पतनी रामसहाय झुलस गई। अगल बगल गांव के लोग पहुंचकर जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने इस गड़ेरिया पुरवा को तबाह कर दिया।
आग से भारी नुकसान होने की सूचना है। किसी के घर में कुछ भी खाने पीने को नही बचा है। शरीर पर स्थित कपड़ा ही केवल पीड़ितो का सहारा है। आग लगने की सूचना पर एसओ आर डी मौर्य और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में सहयोग किए। खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह बुझ नही पाई थी।