फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला नेपाली युवक का शव

Sun, 12 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 नगर पंचायत मेंहदावल के नायकटोला स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बेल के पेड़ से रविवार को एक नेपाली युवक का शव लटकता मिला। युवक के सिर, गुठने, गर्दन और शरीर के विभिन्न हिस्से में चोट के निशान थे। फंदे से लटकने दौरान युवक का पैर जमीन को छू रहा था। इससे हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिए जाने की आशंका जताई गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिअहवां निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार पुत्र भोला प्रसाद एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत मेंहदावल के हरदीहट्टा मोहल्ला निवासी अपने बहनोई संजय ऊर्फ गुड्डू मद्घेशिया के घर  आया था। वह बहनोई के साथ पंचायत  चुनाव में पंपलेट, बैलेट पेपर, पर्चा समेत अन्य प्रचार सामग्री का व्यवसाय भी करता था। बहनोई संजय उर्फ गुड्डू ने बताया कि शनिवार की रात वह उसके पास सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे साला अजय उससे सिगरेट पीने के लिए कहकर घर से बाहर निकला। उसके बाद फिर वह घर पर नहीं पहुंचा। रविवार  को साले अजय की लाश कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में भवन के पीछे एक बेल के पेड़ से लटकती हुई कुछ लोगों ने देखी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचकर शव को पहचाना। साले के सिर, पैर समेत शरीर के विभिन्न हिस्से में चोट के निशान थे। पैर जमीन को छू रहा था। शव की स्थिति देख कर लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। खबर पर एएसपी अशोक वर्मा और सीओ उत्तम सिह भी पहुंच गए और घटना के बारे में लोगों से जानकारी जुटाई। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि नेपाल के तौलिअहवा निवासी अजय दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक बहन मेंहदावल कसबे के संजय उर्फ गुड्डू और दूसरी बहन बलरामपुर में ब्याही गई है। उसकी मां बलरामपुर में दूसरी बहन के साथ रह रही है और खबर पर खलीलाबाद गई है। बहनोई ने तो साले के आत्म हत्या किए जाने की सूचना दी है,लेकिन शव की स्थिति और मौके वारदात के हालात से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें