कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित मीरगंज चौराहे पर रविवार की सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार ट्रक में फंस गया और ट्रक उसे 100 मीटर तक घसीटते ले गया। लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ट्रक भागने लगा जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को लोगों से एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया।
जानकारी के अनुसार मीरगंज निवासी साधू किसी काम से खलीलाबाद के लिए जा रहे थे अभी वह मीरगंज चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि गलत साईड से आ रही एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार साधू ट्रक में जा फंसे। ट्रक चालक ने घसीटते हुए 100 मीटर तक ले गया। आस पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। सामने से एक बस चालक ने सामने से साइड जब नहीं दिया तब जाकर ट्रक चालक ने ट्रक को रोक दिया। तब तक साधु को गंभीर रुप से चोट लग गई थी। ग्रामीणों की मदद से घायल साधू को जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रक चालक भागने की कोशिश करने लगा तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रक चालक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।