फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में नायब तहसीलदार घायल

Sat, 21 Apr 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक ख्ांभ्ाे से टकरा गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर। शनिवार को मगहर कस्बे में विद्युत पोल से टकरा कर बाइक सवार नायब तहसीलदार वीरेंद्र नाथ पांडेय घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर एसडीएम और तमाम राजस्व कर्मी और पुलिस कर्मी पहुंच गए। लोगों ने घायल नायब तहसीलदार को संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।श्      
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील में तैनात नायब तहसीलदार वीरेंद्र नाथ पांडेय शनिवार को मगहर कस्बे में बाइक से जांच करने जा रहे थे। शेरपुर मोहल्ले में स्थित शीशे वाली मस्जिद के निकट पहुंचे ही थे कि मुख्य सड़क के बीच में लगे विद्युत पोल से उनकी बाइक टकरा गई और वह बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोग तथा चेयरमैन के पति राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा तत्काल मौके पर पहुंच गए।

उसी बीच पीछे चल रहे सदर एसडीएम खलीलाबाद उमेश चंद निगम भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एसडीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी से फोन पर बात कर तत्काल इलाज के लिए घायल नायब तहसीलदार को जिला अस्पताल भेजवाएं। नायब तहसील के हाथ और पैर में चोट आई है। लोगों ने बताया कि वह हेलमेट भी नहीं लगाए थे। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद उन्हें लोग गोरखपुर के प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें