महुली क्षेत्र के डड़वा निवासी मां- बेटे से हुई 98 हजार रुपये की लूट के मामले का तार चंदन गिरोह से जुड़ता नजर आ रहा है। बुधवार को महुली पुलिस और स्वाट टीम ने छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो युवकों से अब तक की पूछताछ में चंदन गिरोह की संलिप्तता सामने आ रही है।
डडवा निवासी रामउजागिर और उनकी मां सुदामा देवी से 14 जुलाई को बदमाशों ने रास्ते में उस वक्त लूट की वारदात की थी, जब दोनों पीएनबी नाथनगर से रकम निकाल कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने जिन दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, उससे अहम सुराग हाथ लगे हैं।
लूटकांड को चंदन सिंह़ के गिरोह से जुडे़ होने के सबूत मिल रहे हैं। प्रभारी एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।