फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या, दो पकड़े

Mon, 27 Mar 2017 12:05 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
संतराज की मौत के बाद रोते-बिलखते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूमि विवाद में शनिवार रात तेनुआ राय गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने वृद्ध की हत्या के मामले में दस लोगों पर बलवा, मारपीट और हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी मृतक के बेटे,पत्नी समेत पांच लोगों पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली।
विज्ञापन


तेनुआ राय गांव निवासी रमेशचंद्र पुत्र संतराज और छोटेेलाल पुत्र पल्टू के परिवार के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच लाठी और ईंट पत्थर चले। इस घटना में 62 वर्षीय संतराज की मौत हो गई। रमेशचंद का आरोप है कि उसकी बैनामाशुदा जमीन में एक छोटी गुमटी रखकर परिवार का जीवन यापन करते हैं। मोहल्ले के ही छोटेलाल, फूलचंद और रामप्रकाश पुत्रगण पल्टू से उसका जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। शनिवार रात विपक्षी फूलचंद, छोटेलाल, राम प्रकाश, जितना देवी, शकुंतला, सुदामा, अर्जुन, भीम, संजय और विंदेश्वरी लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी और ईंट पत्थर से उसके ऊपर हमला कर दिया। 

बचाव में पहुंचे उसके भाई दिनेश और मां फेकना देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उनके पिता संतराज पुत्र भुलई की हत्या कर दी। पुलिस ने छोटेलाल समेत दस लोगों पर बलवा, मारपीट एवं हत्या का केस दर्ज किया गया है। जबकि दूूसरे पक्ष के छोटेलाल का आरोप है कि पुरानी रंजिश की बात को लेकर उसके पड़ोसी रमेश, दिनेश, रिंकू, रामसजीवन और फेंकना देवी डंडा, फावड़े के साथ उसके घर पर चले आए और गाली गलौज देते हुए लोग ईंट पत्थर चलाने लगे। 
विज्ञापन


जिसमें उन्हें और उसकी पत्नी जितना देवी को मारापीटा। पुलिस ने रमेश और उसके भाई दिनेश, मां फेंकना समेत पांच लोगों पर बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया है। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में दोनों पक्षों मेें मारपीट की घटना हुई। जिसमें वृद्ध संतराज की मौत हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है। वृद्ध की हत्या के मामले में आरोपी दंपति छोटेलाल और उनकी पत्नी जितना देवी को गिरफ्तार करके घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद किया गया है। आरोपी दंपति को रविवार को जेल भेजा गया।     
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें