फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत

Mon, 27 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/रामबन/भद्रवाह
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के तेली माजरा इलाके में रविवार की देर शाम एक युवक की पहाड़ी से गहरी खाई में गिर जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक उधर किसी काम से जा रहा था। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जब उसे खाई से बाहर निकाला तो उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी से गिरने वाला युवक राकेश सिंह (22) पुत्र भरत सिंह तेली माजरा का रहने वाला था।
विज्ञापन


वहीं, भद्रवाह में तीन दिन से गायब एक युवक का शव कुब्बा गांव के जंगल से बरामद किया गया। एसएचओ जितेंद्र संबयाल ने बताया कि संजीत मन्हास पुत्र शक्ति कुमार निवासी चिंता गांव, भद्रवाह अपने घर से तीन दिन पहले लापता हो गया था।

उसके परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने संजीत की हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार को कुब्बा गांव के पास के जंगल में वहां के ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बाद में जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि यह शव संजीत कुमार का है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें