कोतवाली क्षेत्र के एकमा गांव में गमगीन परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एकमा गांव में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने पंखे के कुंडा में दुपट्टे से लटक कर जान दे दी। बुधवार को सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया।
कांटे प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के एकमा गांव निवासी 18 वर्षीय सुमन पुत्री रामअवध प्रजापति बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार की रात वह अपने कमरे में अकेली सोई थी।
बुधवार की सुबह जब छात्रा सुबह कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी मां संवारी देवी ने आवाज दी। बाद में मां के रोने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग जुट गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची। उसने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर पंखे के कुंडा से दुपट्टे के सहारे लटकती हुई छात्रा की लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मां संवारी देवी ने रोते हुए बताया कि उसकी बेटी सुमन तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी सुमन खलीलाबाद में बी ए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। सुमन घरेलू काम-काज और पढ़ाई-लिखाई में ठीक थी। घर का काम करती थी, जबकि तीनों बेटे व पति दिल्ली में रहते हैं।
दोनों बड़ी बेटियों की शादी हो गई हैं। अब सुमन की बारी थी। ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उपचार चल रहा था। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।