फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधमुंहे बेटे को लेकर कुआनो में कूदी महिला

Fri, 23 Mar 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के कुआनों नदी में बच्चे के साथ कूदी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा/ हैंसर। धनघटा क्षेत्र के बेलघाट गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को एक महिला अपने सात माह के बेटे के साथ कुआनों नदी में छलांग लगा दी। घटना देख कर आस-पास के लोग वहां जुट गए और बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंची पुलिस ने मछुआरों के सहयोग से महिला और उसके मासूूूम बेटे को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी मलौली ले जाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


 एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि महुली क्षेत्र के केवटली गांव निवासी रामनाथ निषाद की पत्नी मंतीरा उम्र 30 वर्ष अपने सात माह के बेटे कृष्णा के साथ बेलघाट, महेश्वरपुर घाट के पास शाम साढ़े छह बजे कुआनो में कूद गई। घटना के बाद आस-पास के गांव के लोग जुट गए। प्रधान विश्राम सागर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद वह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया। महिला मंतीरा देवी ने बताया कि उसका इकलौता बेटा कृष्णा 12 दिन पहले गिर गया और उसे चोट लग गई थी। बेटे की चोट ठीक नहीं हो रहा थी। बेटे का दर्द उससे सहन नहीं हुआ तो बेटे संग जान देने के लिए नदी में कूद गई। उसका पति रामनाथ निषाद मुंबई में रहकर कमाई करता है। हालांकि सास कोइला देवी ने बताया कि किसी बात को लेकर फोन पर बेटे और बहू में कहासुनी हो गई थी। उसी के बाद बहू ने ऐसा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें