धर्मसिंहवा बाजार स्थिति हरिप्रसाद की लाइसेंसी बीयर की दुकान में आबकारी टीम ने सोमवार शाम(17 अक्टूबर) को जांच की थी। यहां के मुनीम कमलेश कुमार का आरोप है कि टीम ने उसे मारापीटा, 1800 रुपये नकदी और कई बीयर की बोतलें ले गई। हालांकि आबकारी इंस्पेक्टर ने आरोपों को नकारते हुए, दुकान में ओवररेटिंग और डायल्यूशन मिलने की बात कही थी। साथ ही बीयर की आठ बोतलें जांच के लिए ले जाने की बात कही थी।
इस संबंध में पीड़ित ने पीड़ित मुनीम ने बुधवार को धर्मसिंहवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही वह वह दो लोगों का सहारा लेते हुए डीएम दफ्तर पहुंचा और फरियाद की। मुनीम का आरोप है कि पिटाई से उसके बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं है। डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि मुुनीम को लेकर कुछ लोग आए थे। बातचीत में घटना का जिक्र किया।
मामले की जांच कराएंगे, यदि आरोप सही मिले तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसओ ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसकी जांच की जा रही है । यदि घटना सही पाई गई तो विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी ।