फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत

Wed, 13 Jun 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। धनघटा-मुखलिसपुर मार्ग पर मंगलवार की रात हादसे में घायल हुए युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक महुली थाना क्षेत्र के तरयापार गांव का निवासी है।  
विज्ञापन


  मंगलवार की रात करीब नौ बजे तरयापार निवासी नीतिन पांडेय (32)  धनघटा से घर लौट रहे थे। जब वह रुपिन गांव के समीप पहुंचे तो सड़क के किनारे बैठे रुपिन निवासी रेहान (15) से टकरा कर गिर गए। रेहान और नीतिन गंभीर रुप से घायल हो गए। रेहान को परिजन इलाज के लिए सीएचसी मलौली ले गए।

जबकि संयोग से मौके पर पहुंचे एसडीएम बाबूराम ने एबुलेंस बुलवाकर गंभीर रुप से घायल होकर अचेत पडें नीतिन पांडेय को जिला अस्पताल भेजवाएं। एस आई भैरानाथ यादव ने बताया कि नीतिन पांडेय की मौत होने की सूचना रात में 11 बजे ही मिली। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें