फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झोपड़ी जल कर राख

Wed, 28 Mar 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेंहदावल नगर पंचायत के पुरवा मोहल्ले में आग से घर जला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेहदावल। नगर पंचायत के पुरवा मोहल्ले में मंगलवार की रात एक व्यक्ति की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के बाद आस-पास के लोग भी जुट गए। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी जल गई। पीड़ित मोतीलाल ने बताया कि उसकी झोपड़ी में आग लग गई। उसके घर से थाने की दूरी महज 500 मीटर है।
विज्ञापन


इसके बाद भी सूचना देने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी एक घंटे देर से पहुंची। मोहल्लेवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। समय पर फायर बिग्रेड की गाड़ी न पहुंचने से मोहल्लेवासियों में काफी रोष दिखा। पीड़ित ने बताया कि सूचना के बाद नुकसान होने का आंकलन करने के लिए मौके पर न तो नगर पंचायत का और न ही राजस्व विभाग का कोई कर्मी पहुंचा। लोगों ने आग से हुई क्षतिपूर्ति पीड़ित को दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें