फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संग जीप चालक व खलासी ने किया गैंगरेप 

Wed, 02 May 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Rape, Gangrape
विज्ञापन
बखिरा। सोमवार की रात बखिरा क्षेत्र के कम्हरिया नहर पुलिया पर एक महिला के साथ जीप चालक और खलासी ने गैंगरेप किया। कम्हरिया गांव के पास भटकती हुई बदहवाशहाल में महिला को गांव वालों ने देखा तो उसे सुरक्षित पनाह दिया। मंगलवार को गांव वाले महिला को लेकर बखिरा थाने गए और पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी जीप चालक और खलासी पर गैंगरेप का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।    
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी अहमद अली ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे  इरशाद अहमद, मोहम्मद अमीन, हबीबुल्लाह समेत कुछ अन्य लोगो के साथ वह नमाज पढ़कर निकल रहे थे। मस्जिद के गेट पर ही एक 25 वर्षीय महिला मिली, जो हाव-भाव से विक्षिपी्त लग रही थी। महिला का हाल देख कर ग्रामीणों के कहने पर रात में उसे अपने घर पर ही सुरक्षित रख लिया।

पूछताछ में महिला सिद्घार्थनगर क्षेत्र के चिल्हिया थाना क्षेत्र की निवासी होना बता रही है। महिला का आरोप कि जीप चालक कोईल और खलासी अफसर अली ने सिद्घार्थनगर जिले के बेलौहा से सोमवार की शाम को उसे जीप में बैठाकर नंदौर ले आए। जहां पर अन्य सवारियों को उतारने के बाद दोनों शराब का सेवन किए। उसके बाद कम्हरिया नहर के निकट ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से जीप चालक और खलासी ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला की दांस्ता सुनकर गांव के लोग अवाक रहे और फिर उसे साथ लेकर बखिरा थाने पहुंच गए। अली अहमद की ओर से जीप चालक और खलासी के खिलाफ तहरीर दी गई।  रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि जीप- चालक कोईल और खलासी अफसर अली निवासी कम्हरिया के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला से पूछताछ की गई,उसने सिद्घार्थनगर के चिल्हिया क्षेत्र का जो पता बताई, उसे तस्दीक करने पर पता चला कि वहां की रहने वाली नहीं है।

महिला के हाव- भान और व्यवहार से प्रतीत हो रहा है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। महिला पुलिस कर्मी की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा। उसके बाद ही सत्यता का पता चल सकेगा। वैसे आरोपी जीप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में जीप चालक और खलासी पर गैंगरेप का केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महिला का निवास और उसके परिजनों का पता लगाए जाने का निर्देश एसओ को दिया गया है।        

 दिन भर चला कयासो का दौर 
बखिरा। क्षेत्र में महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटना को लेकर दिन भर तरह- तरह की चर्चा होती रही। इधर कम्हरिया गांव के कुछ लोगों के जरिए महिला को पनाह देना और फिर पुलिस तक पहुंचा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की सराहना भी लोग कर रहे थे। इधर महिला लोगो की पूछताछ में अपने पति को दुबई में होने और ससुराल बलरामपुर जनपद में होना बता रही थी। वैसे महिला के निश्चित ठिकाने व उसके परिजनों का पता लगाने के लिए बखिरा पुलिस सिद्धार्थनगर व बलरामपुर पुलिस से संपर्क साध रही है। पुलिस अभी तक महिला का निवास स्थान और परिजन के बारे में पता नहीं कर पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें