फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत और मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा

Wed, 02 May 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
गांव रम्मनवाला में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली को क्रेन से निकलवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद में प्रशासन और पुलिस टीम ने मालन नदी से रेत और मिट्टी के अवैध खनन का बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने मौके से पकड़ी गई एक जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बुग्गी को सीज कर दिया। अवैध खनन में जुटे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसडीएम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

नजीबाबाद से सटे गांव रम्मनवाला में एसडीएम एसके सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी की। प्रशासन को रम्मनवाला में मालन नदी से रेत और आसपास से मिट्टी का जेसीबी मशीन से अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। एसडीएम एसके सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो अवैध खनन में जुटे लोग जेसीबी मशीन छोड़कर भागने लगे। उधर, ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागते समय ट्रॉली पलट गई। पुलिस ने मौके से इकरार और सरताज को हिरासत में ले लिया। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने जेसीबी मशीन, क्रेन से निकाली गई ट्रैक्टर ट्रॉली और रेत से लदी बुग्गी कब्जे में लेकर सीज कर दी। पकड़े गए युवकों से पुलिस अवैध खनन में जुटे लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। एसडीएम एसके सिंह की ओर से प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

काफी समय से चल रहा था अवैध खनन 
नजीबाबाद में रम्मनवाला में मालन नदी से काफी समय से रेत का अवैध खनन चल रहा था। इसके साथ ही प्रशासन से अनुमति मिलने की बात कहते हुए जेसीबी मशीन से मिट्टी का भी अवैध खनन का खेल जारी था। क्षेत्रीय लेखपाल बलराम राजवंशी ने अवैध खनन के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही। उधर, पकड़े गए युवकों के परिजनों फुरकान और इरशाद का कहना है कि इकरार और सरताज को घर से पकड़कर ले जाया गया है। क्षेत्र के गांव चंदनपुरा, लुकादड़ी, कल्हेड़ी, अलीपुरा, पुरनपुर में मालन नदी से रेत-बजरी के अवैध खनन का खेल लगातार जारी है। इसके अलावा कोटावाली, सूकरो एवं अन्य नदियों में भी खनन जारी है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें