फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में अधिवक्ता भाई पर झोंका फायर

Thu, 16 Nov 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बदमाशो ने चलाई गोलियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के तिलकूपुर गांव में बुधवार की रात जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने अधिवक्ता भाई पर तमंचे से फायर झोंक दिया। वह बाल-बाल बच गए और भागने लगे। आरोपी ने दौड़ाकर लोहे की रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने गुरुवार को रोसया बाजार में मकान की छत पर मौजूद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित अधिवक्ता ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


तिलकूपुर गांव निवासी पीयूष पाल धनघटा तहसील में वकालत करते है। बुधवार की रात रोजाना की भांति वह घर पर खाना खाकर लेटे हुए थे। उसी समय उनका छोटा भाई दीपक पाल उनके पास पहुंचा और जमीन के बंटवारे को लेकर गाली गलौज करने लगा।

अधिवक्ता का आरोप है कि वह बातचीत कर ही रहे थे कि उसने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए और जान बचाकर घर में भागे। पीछा करते हुए आरोपी घर में घुस गया और लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। इससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिवार के लोगों के साथ गांव के अन्य लोग जब तक पहुंचे तब तक वह भाग निकला। सुबह वह रोसया बाजार में था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक पाल कुख्यात अपराधी चंदन सिंह गिरोह का सदस्य है। वह चंदन सिंह को कपड़ा देते समय खलीलाबाद कचहरी परिसर से पूर्व में पकड़ा जा चुका है और जेल भी भेजा गया था। बड़े अधिवक्ता भाई पर जान से मारने की नीयत से फायर करने और रॉड से प्रहार कर घायल कर देने के मामले में आरोपी दीपक पाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें