फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
शार्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहे के पास सोमवार की देर रात साइकिल की दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। शार्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को देर तक जूझना पड़ा। दमकल की गाड़ियों के देर से आने से नाराज भीड़ ने पुलिस चौकी का शीशा भी तोड़ दिया। सीओ सदर की अगुवाई में पहुंची पुलिस फोर्स ने किसी तरह से भीड़ को शांत कराया। दुकान में करीब 30 लाख रुपये की क्षति की बात कही गई है।
विज्ञापन

मुखलिसपुर तिराहे पर बरदहिया बाजार निवासी मोहम्मद रिजवान की साइकिल की दुकान है। उसी में जूते-चप्पल की भी दुकान है। सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। करीब साढ़े दस बजे दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया। आग की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। बीच शहर में आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई तो गाड़ी आंधे घंटे बाद पहुंची। इससे गुस्साई भीड़ ने मुखलिसपुर पुलिस चौकी में खिड़की पर लगे शीशे को तोड़ दिया। दो बाइकों के हेडलाइट भी तोड़ दिए। भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगी।  सीओ सदर रमेश कुमार पहुंचे और लोगों को शांत कराया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।  सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल आग से हुई क्षति का आकलन करेंगे। आग की सूचना पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण घटना स्थल पर पहुंच।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें