फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो छप्पर जल कर राख

Thu, 17 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
दो घर जले। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौहा में लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए। इस आगजनी की घटना में जहां 80 हजार नगद आग की भेंट चढ़ गया वहीं खाने- पीने के सामान और कपड़े भी जल कर राख हो गए। सूचना पर तहसीलदार, कानूनगो समेत हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली।  
विज्ञापन

मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत बेलौहा में सुबह साढे़ आठ बजे रामरूप के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसी से सटे दीपचंद के छप्परनुमा मकान में आग की लपटे पहुंच गई। जब तक आग लगने का कारण जानते तब तक आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
  आग की चपेट में आने से रामरूप की जहां भैंस जल गई वही घर में रखा तीस हजार नगद, कपड़ा व खाद्य सामग्री जलकर राख हो गया। जबकि दीपचंद ने बताया कि 28 अप्रैल को उनकी लड़की अन्नू की शादी थी। जिसके लिए 50 हजार रुपये की व्यवस्था कर घर में रखा था। कुछ सामान भी खरीदा था। राशन, कपड़ा भी रखा था जो आग में जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

  अब सबसे बड़ी समस्या लड़की की शादी को लेकर है। घटना की सूचना पर तहसीलदार रामजीवन, कानूनगो बलराम गौड़, हल्का लेखपाल अवधेश मौर्या व दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद क्षति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार की। फिलहाल तहसील प्रशासन के तरफ से अग्नि पीड़ितों को अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है। वह खुले आसमान के नीचे रहकर अपनी बेबशी पर आंसू बहा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें